Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में यातायात पुलिस का सख्त अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए कार्रवाई तेज

गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान में यातायात निरीक्षक मनोज कुमार राय, बीर बहादुर सिंह, जगमोहन राय तथा उपनिरीक्षक यातायात शामिल रहे।

मोडिफाई साइलेंसर और नंबर प्लेट पर कार्रवाई

अभियान के तहत नौकायन क्षेत्र में मोडिफाई साइलेंसर और एचएसआरपी नंबर प्लेट के विरुद्ध जांच की गई। कार्रवाई में 09 वाहनों का चालान मोडिफाई साइलेंसर के कारण किया गया, जबकि मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न होने पर 27 वाहनों का चालान और 05 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।

ओवरस्पीडिंग पर विशेष निगरानी

Advertisement

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तेज गति से चलने वाले वाहनों पर स्पीड रडार के माध्यम से जांच की गई। इस दौरान ओवरस्पीडिंग के 81 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की गई।

शहर में व्यापक चालान अभियान

शहर क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 905 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। इस कार्रवाई में 52,000 रुपये शमन शुल्क भी वसूला गया।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page