Connect with us

गोरखपुर

ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप में विधि छात्रों ने समझी न्यायालय की कार्यप्रणाली

Published

on

Loading...
Loading...

न्यायालय पहुंचकर छात्रों ने देखा मुकदमों की सुनवाई का व्यावहारिक स्वरूप

संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन में जनपद न्यायालय में संचालित ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विधि छात्र-छात्राओं को न्यायालयीन प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।

बयान, जिरह और न्यायिक प्रक्रिया की मिली जानकारी

गुरुवार को विभिन्न विधि महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने अदालत की कार्यवाही को निकट से देखा। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों ने बयान, जिरह तथा अन्य न्यायालयीन प्रक्रियाओं की बारीकियों को समझा। साथ ही उन्हें न्यायिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निस्तारण में विभिन्न पक्षों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई।

विधिक ज्ञान और कौशल विकास में सहायक है इंटर्नशिप

Advertisement

इस अवसर पर चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इंटर्नशिप विधि के छात्रों के पेशेवर जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। इसके माध्यम से विद्यार्थी पुस्तकीय ज्ञान को वास्तविक न्यायालयीन अनुभव से जोड़ते हैं, जिससे उनके कानूनी ज्ञान, समझ और व्यावहारिक कौशल में वृद्धि होती है।

कई विधि महाविद्यालयों के छात्र रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डिप्टी डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मो. दानिश, प्रज्ञा श्रीवास्तव, मुलायम यादव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के राम भवन चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

इंटर्नशिप में एपीएन कॉलेज बस्ती, प्रभा देवी विधि महाविद्यालय तथा पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page