Connect with us

गाजीपुर

जमीनी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

लाठी-डंडे और टांगी से हमला, गंभीर घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मलेठी (पाही) गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर किया गया है।

पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप

पीड़ित आनन्द राजभर पुत्र सुरेश राजभर की तहरीर के अनुसार, उनके परिवार और पट्टीदारों के बीच पिछले दो माह से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 1 जून की रात करीब 11 बजे नरेश राजभर, शिवशंकर राजभर तथा उनके दो अज्ञात साथियों ने उनके भाई रामआशीष राजभर पर हमला कर दिया।

Advertisement

आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार टांगी से वार कर रामआशीष को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

भाई की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आनन्द राजभर को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामआशीष की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

Advertisement

दुल्लहपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नरेश राजभर, शिवशंकर राजभर तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page