Connect with us

गाजीपुर

भाजपा जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर दी जिम्मेदारियां

विश्व पर्यावरण दिवस, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर रहेगा विशेष फोकस

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की मासिक जिला बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीते माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी माह के कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला सशक्त विचार परिवार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों में पूर्ण समर्पण और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

‘माँ के नाम एक वृक्ष’ अभियान और योग दिवस की तैयारियों पर जोर

Advertisement

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 4 जून को मंडल बैठकों का आयोजन होगा, जबकि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “माँ के नाम एक वृक्ष” अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा जनसंपर्क अभियान, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के सामूहिक श्रवण तक सभी निर्धारित कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए।

कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और सेवा भाव से कार्यक्रम होंगे सफल

ओमप्रकाश राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार संवाद स्थापित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा, ऊर्जा और सेवा भावना से सभी कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होंगे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, शशांक शेखर राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, साधना राय, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, शिवम पांडेय, अभिनव सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और मोर्चों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page