Connect with us

चन्दौली

सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर जानलेवा हमले की सूचना, नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली जिला अस्पताल में मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

चंदौली। समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर कथित जानलेवा हमले की सूचना मिलने के बाद पार्टी नेताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचकर उनका कुशल-क्षेम जाना। नेताओं ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अस्पताल में पहुंचकर नेताओं ने गार्गी पटेल से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

Advertisement

गार्गी पटेल का हालचाल जानने पहुंचे नेताओं में शिवकुमार पटेल (जिलाध्यक्ष, मिर्जापुर), रामश्रृंगार पटेल, संतोष कुमार मौर्य, अशोक यादव तथा प्रमोद सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार की घटनाएं चिंताजनक हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page