Connect with us

चन्दौली

ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। थाना चकिया क्षेत्र के ग्राम बसाढ़ी स्थित गोलू ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को गोलू ज्वेलर्स की संचालिका पूजा देवी पत्नी गोलू सोनी उर्फ मनोज कुमार निवासी ग्राम बसाढ़ी थाना चकिया ने थाना चकिया में तहरीर देकर बताया कि वह शाम के समय अपनी दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक ने गमछे से चेहरा ढक रखा था, जबकि दो युवकों के चेहरे खुले थे। एक युवक ग्राहक बनकर चांदी की सिकड़ी दिखाने और मोलभाव करने लगा। इसी बीच चेहरा ढके युवक ने दुकान का शटर गिरा दिया और तीनों आरोपियों ने लॉकर की चाबी छीनने का प्रयास किया।

आरोप है कि दो अभियुक्तों ने अवैध कट्टा और पिस्टल दिखाकर पूजा देवी को डराया तथा कैश बॉक्स से करीब 5000 रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। शोर मचाने पर स्थानीय लोग और बगल के बैंक में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उनकी मदद से दो आरोपियों को मोटरसाइकिल संख्या BR45U3038 पल्सर समेत पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चांदी की सिकड़ी, बिक्री के 1600 रुपये, एक अवैध असलहा, एक कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस मामले में थाना चकिया में मु0अ0सं0 138/2026 के तहत धारा 309 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार यादव ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए उसने स्वयं को व्यापारी के रूप में प्रस्तुत करने की योजना बनाई थी। इसी कारण उसने अपना अवैध असलहा .315 बोर और दो कारतूस अलग स्थान पर छिपा दिए थे, जबकि उसके साथियों के पास हथियार थे।

Advertisement

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम उसे लेकर राजकीय हाईस्कूल बनारसिया के पीछे बरामदगी के लिए पहुंची। इसी दौरान अभियुक्त ने पहले से भरे हुए असलहे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनीष कुमार यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष कुमार यादव पुत्र संतोष कुमार यादव निवासी ग्राम गोडसर, थाना रामगढ़, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है।

पूछताछ में मनीष कुमार यादव और एक बाल अपचारी ने बताया कि वे अपने अन्य साथी के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत थाना चकिया क्षेत्र की ज्वेलर्स दुकानों की रेकी कर रहे थे। घटना वाले दिन तीनों अभियुक्त मोटरसाइकिल से ग्राम बसाढ़ी स्थित गोलू ज्वेलर्स पहुंचे थे। योजना के अनुसार एक अभियुक्त ग्राहक बनकर दुकानदार को बातचीत में उलझाने वाला था, जबकि दूसरे अभियुक्त असलहे के बल पर नगदी और आभूषण लूटने वाले थे।

अभियुक्तों ने यह भी बताया कि घटना के बाद वे लूटी गई नकदी और आभूषण लेकर बिहार भागने की योजना में थे, लेकिन वादिनी द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंच जाने से उनकी योजना विफल हो गई। इस दौरान एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी मौके पर ही पकड़ लिए गए, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध असलहा .315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। कार्रवाई में थाना चकिया के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह और उनकी टीम शामिल रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page