Connect with us

वाराणसी

तेज प्रताप यादव ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का लिया आशीर्वाद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। तेज प्रताप यादव शनिवार को काशी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने काल भैरव मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश में सुख-शांति व जनता के कल्याण की कामना की।

जानकारी के अनुसार जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव शनिवार दोपहर बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें विधिवत दर्शन-पूजन कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।दर्शन के बाद तेज प्रताप यादव ने बाबा विश्वनाथ से देश और प्रदेश में शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना की।

इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ काल भैरव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया, जिसके बाद उन्होंने बाबा कालभैरव का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी बाबा विश्वनाथ के प्रति गहरी आस्था है और उनके आशीर्वाद से समाज में सुख-शांति स्थापित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना करने से उन्हें मानसिक शांति मिलती है।तेज प्रताप यादव की काशी यात्रा को लेकर उनके समर्थकों में भी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान उनके साथ कई समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने इसे आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव की यात्रा बताया।

राजनीतिक हलकों में भी उनकी इस यात्रा को लेकर चर्चा रही।काशी दौरे के दौरान तेज प्रताप यादव की धार्मिक आस्था के साथ-साथ उनके राजनीतिक संदेश को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। उनके समर्थकों का कहना है कि बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव का आशीर्वाद लेकर उन्होंने जनकल्याण और सामाजिक शांति का संदेश देने का प्रयास किया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page