गोरखपुर
क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। मुखलिसपुर पम्प कैनाल से निकली देवरिया कटसहरा माइनर पर चांदपार – कटसहरा साधन सहकारी समिति के पास सिधौली बैदौली पीच सड़क पर सिंचाई विभाग द्वारा पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वाहनों के आवागमन पर पुलिया के बगल में वाहनों के आवागमन पर रोक का बोर्ड लगा कर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण नहीं कराए जाने से लगभग दर्जनों गांवों सुगौना, बरसिंहा, सिधौली बैदौली, गुल्टही, प्रानपुर सहित अनेक गांवों के लोगों को क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य न कराए जाने से लोगों को काफी असुविधा हो रही है। यही नहीं यह पुलिया संतकबीरनगर जिला को भी जोड़ती है।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मनोज पाल, अंकित शुक्ला, गुड्डू शुक्ला, राम अशीष पास, कैलाश मिस्त्री, गयासुद्दीन, विवेक दूबे , बेटू दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस संदर्भ में अवर अभियंता विनीत कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण के लिए विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है, धन अवमुक्त होने के बाद जल्द ही पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
