Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य अंतिम चरण में, 1200 घरों को मिलेगा लाभ

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर-महराजगंज मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को देखते हुए नगर निगम जलकल विभाग ने एचएन सिंह चौक से हड़हवा फाटक, जोगेश्वर पासी चौक होते हुए गुरु गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक पेयजल पाइप लाइन शिफ्ट करने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। गुरुवार देर रात से नई पाइप लाइन की टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है।

करीब 6.50 करोड़ रुपये की लागत से 09 किलोमीटर क्षेत्र में 150 एमएम और 200 एमएम की डीआई के-7 पाइप लाइन बिछाई गई है। इस नई पाइप लाइन के माध्यम से 1200 घरों को जोड़ा जाना है, जिनमें अब तक 1050 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इससे लगभग 6000 से अधिक आबादी को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। जलकल विभाग के अनुसार, नई पाइप लाइन की टेस्टिंग और सभी हाउस कनेक्शन पूरे होने तक पुरानी जलापूर्ति पाइप लाइन से ही जलापूर्ति जारी रहेगी। सड़क चौड़ीकरण के चलते पुरानी पाइप लाइन सरेखण में आ रही थी, जिसके कारण इसे शिफ्ट करने का कार्य कराया गया।

Loading...

हड़हवा फाटक क्रासिंग के पास जलापूर्ति पाइप लाइन और कुछ हाउस कनेक्शन का कार्य अभी बाकी है। जलकल विभाग के अवर अभियंता धीरज वर्मा ने बताया कि 9 किलोमीटर के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 8400 मीटर लंबाई में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। वहीं, 1200 हाउस कनेक्शन के मुकाबले 1050 घरों में कनेक्शन दे दिए गए हैं। इस सप्ताह शेष 600 मीटर पाइप लाइन बिछाने और 150 घरों में कनेक्शन देने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नई जलापूर्ति पाइप लाइन की शत-प्रतिशत टेस्टिंग भी पूरी कर ली जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page