Connect with us

वाराणसी

तनाव और कलह के बीच महिला सहित दो लोगों ने खत्म की जिंदगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में पारिवारिक विवाद से परेशान रीता देवी (37) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हरिहरपुर निवासी रीता देवी का बुधवार शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद से क्षुब्ध होकर उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।

कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रीता देवी का मायका गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के अकौनी बाजार में है। उनका विवाह वर्ष 2012 में हरिहरपुर निवासी राम विकास उर्फ टाइगर के साथ हुआ था। मृतका के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा आदिश (12) और बेटी आकृति (10) मां की मौत के बाद सदमे में हैं। मायका पक्ष का कहना है कि रीता ने अपनी मां मंजू देवी को फोन कर घर की स्थिति की जानकारी दी थी।

Loading...

मृतका के पिता मुन्नीलाल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि रीता के जेठ संतोष अक्सर शराब के नशे में गाली-गलौज और अभद्रता करते थे। उनका कहना है कि लगातार हो रहे विवाद और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर पारिवारिक विवाद से परेशान 25 वर्षीय अब्दुल तालिब ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, ग्राम कोटवा मुहल्ला खरका निवासी अब्दुल तालिब, पुत्र अब्दुल कादिर की शादी तीन वर्ष पहले छितौनी निवासी आफरीन से हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में ही रह रहा था। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि युवक कोई काम नहीं करता था और प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page