Connect with us

वाराणसी

कैथी घाट पर स्नान करते समय युवक डूबा, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैथी स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह स्नान करते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गनपत प्रजापति (28) पुत्र स्वर्गीय तिलकू प्रजापति निवासी ग्राम जहानपुर, थाना सैदपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गनपत प्रजापति शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे अपने साथियों के साथ कैथी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए।

साथ में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया।

गनपत प्रजापति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह दो भाइयों में एक थे। परिवार में पत्नी रेखा प्रजापति, पुत्र सत्यम प्रजापति और पांच वर्षीय पुत्री शिवांगी प्रजापति हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisement

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page