Connect with us

वाराणसी

जेल से छूटे प्रेमी से शादी की जिद, पानी टंकी पर चढ़ी नाबालिग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम पुलिस चौकी अंतर्गत पुराने कांशीराम आवास परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की अपने कथित प्रेमी से शादी की मांग को लेकर ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गई। करीब ढाई घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने किसी तरह लड़की को सुरक्षित नीचे उतारा।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे शिवपुर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की पुराने कांशीराम आवास की पानी टंकी पर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर शिवपुर पुलिस, कांशीराम चौकी पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रही।

करीब शाम 5:15 बजे पुलिस ने भरलाई निवासी कथित प्रेमी को मौके पर बुलाया। युवक ने माइक से शादी का आश्वासन दिया, जिसके बाद लड़की किसी तरह नीचे उतरने को तैयार हुई। लड़की के सुरक्षित नीचे उतरते ही पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page