Connect with us

वाराणसी

अखिलेश-सीमा ने मनाया वैवाहिक जीवन के 25 वर्षों का खास उत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अखिलेश श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी सीमा श्रीवास्तव ने मंगलवार को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह धूमधाम से मनाई। समारोह का आयोजन वाराणसी के तरना क्षेत्र स्थित मां शारदा लॉन में किया गया।

इस अवसर पर उनके दोनों बेटे रानू और सानू, बेटी रितु (चांदनी) तथा दामाद पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम में परिवार के अन्य सदस्यों में, केके श्रीवास्तव, भैया-भाभी, माताजी, भतीजे समेत बड़ी संख्या में मित्रों और रिश्तेदारों ने शामिल होकर दंपती को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अखिलेश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सीमा ने कहा कि, पच्चीस वर्षों का साथ केवल समय का सफर नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम, समर्पण और समझदारी की एक खूबसूरत कहानी होता है। जीवन के उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का हाथ थामे रखना ही वैवाहिक रिश्ते की असली मजबूती है। 25वीं शादी की सालगिरह उस अटूट बंधन का उत्सव है, जो वर्षों के साथ और भी गहरा व मजबूत हो जाता है।

Advertisement

समारोह में आए मेहमानों के लिए खानपान की बेहतर व्यवस्था की गई थी। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान आत्मीय माहौल और मेहमाननवाजी की सभी ने सराहना की, जिससे समारोह देर रात तक उल्लास और अपनत्व के माहौल में चलता रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page