वाराणसी
विश्वकर्मा समाज की 24 मई को लखनऊ में बड़ी बैठक, विभिन्न मुद्दों पर होगी रणनीति तय
वाराणसी। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 24 मई रविवार को लखनऊ स्थित मकबूलगंज के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी।
बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।समाज के नेताओं ने बताया कि बैठक में विश्वकर्मा समाज के लोगों पर हो रहे कथित अत्याचार, पुलिस उत्पीड़न, गाजीपुर के चर्चित निशा हत्याकांड तथा पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर हुए हमले जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
साथ ही निशा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और समाज के हितों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी।बैठक को लेकर समाज के लोगों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह बैठक समाज की एकजुटता और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से बुलाई गई है, जिसमें कई अहम निर्णय लिए जा सकते
