वाराणसी
नगर निगम में घूसखोरी पर शिकंजा, शिकायत के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
Loading...
Loading...
वाराणसी। नगर निगम में घूसखोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने इस प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की ओर से विशेष लैंडलाइन हेल्पलाइन नंबर 0542-2282834 जारी किया गया है।
अब नगर निगम से जुड़े किसी भी कार्य के लिए यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति अवैध रूप से धन की मांग करता है, तो आमजन इसकी सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Loading...
नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी स्तर पर होने वाली अवैध वसूली के मामलों में खुलकर सामने आएं और तत्काल इस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Continue Reading
