Connect with us

वाराणसी

अवैध निर्माण पर वीडीए सख्त, लेखपालों संग चलेगा अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के पिंडरा क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण को देखते हुए वीडीए ने इन पर सख्ती से रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत तहसील के लेखपालों की मदद ली जाएगी। लेखपालों और वीडीए के फील्ड कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि संयुक्त रूप से अवैध निर्माण की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

वीडीए (VDA) उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि जहां कहीं भी अवैध प्लॉटिंग की जानकारी मिले, वहां लेखपाल के माध्यम से उसे रोका जाए। साथ ही इसकी सूचना प्राधिकरण को भी दी जाए, जिससे अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी अवैध प्लॉटिंग में प्लॉट खरीदने से पहले जागरूक करना भी जरूरी है।

आम जनता से अपील की गई है कि वे केवल वीडीए से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्राधिकरण का उद्देश्य आगामी 25 से 30 वर्षों के विकास को ध्यान में रखते हुए वाराणसी का सुनियोजित विकास करना है। वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page