Connect with us

वाराणसी

किसान महापंचायत में भूमि अधिग्रहण की आशंका पर किसानों ने जताया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के अमिनी ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में मंगलवार को किसान महापंचायत आयोजित कर किसानों ने संभावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में आवाज बुलंद की। महापंचायत में अमिनी, अदमापुर व करधना समेत आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि गांवों में खेत, खलिहान, कुएं तथा पेड़-पौधों का राजस्वकर्मियों द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। इससे किसानों में जमीन अधिग्रहण की आशंका गहरा गई है।

महापंचायत में जुटे किसानों ने सरकार से मांग की कि उनकी कृषि भूमि का अधिग्रहण न किया जाए। किसानों का कहना था कि सर्वे कार्य से ग्रामीणों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि आगामी 24 मई को अदमापुर गांव में एक और महापंचायत आयोजित कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।

महापंचायत में ग्राम प्रधान महेंद्र पटेल, राजनाथ पटेल, सूरज वर्मा, विजय पटेल, लालू राजभर, बाबूलाल पटेल, अश्वनी कुमार, प्यारे लाल यादव, खूब लाल यादव, लालजी पटेल, रामसागर पटेल, विनोद व विनोद पटेल समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे। वहीं, संबंधित लेखपाल महेश कुमार ने बताया कि सर्वे संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page