गोरखपुर
चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 दुर्गेश कुमार वैश्य मय पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 90/2026 धारा 305ए भा0न्या0सं0 से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में धीरेन्द्र उर्फ धीरज कुशवाहा, अमन शर्मा और लकी पटवा उर्फ अंश शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 4300 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 331(4), 61(2), 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 01 मई 2026 को वादी अपने परिवार के साथ भाई की लड़की की शादी में शामिल होने गया था। देर रात घर लौटने पर घर में रखे कुछ जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद गायब मिले। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
बरामदगी के तहत धीरेन्द्र के पास से 1000 रुपये और एक मोबाइल फोन, अमन शर्मा के पास से 1300 रुपये और एक मोबाइल फोन तथा लकी उर्फ अंश पटवा के पास से 2000 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
