गाजीपुर
सादात पावर हाउस में मेगा विद्युत शिविर आयोजित, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
सादात (गाजीपुर) जयदेश। सादात पावर हाउस परिसर में शुक्रवार को मेगा विद्युत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कुल 45 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा गंभीरता से शिकायतों को सुना गया, जिनमें से 28 मामलों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया।
शिविर में मोबाइल नंबर अपडेट, बिल संशोधन, बिजली कनेक्शन, खराब मीटर एवं लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं पर सुनवाई की गई। इस दौरान जेई राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ हर उपभोक्ता तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।
वहीं शिविर में पहुंचे उपभोक्ताओं ने जेई साहब के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका व्यवहार काफी अच्छा और सहयोगपूर्ण रहा, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान आसानी से हो सका।
