Connect with us

खेल

LSG vs CSK : लखनऊ की जीत से बदला समीकरण, चेन्नई को प्लेऑफ रेस में बड़ा झटका

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। आईपीएल (IPL) के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में हलचल मचा दी। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। अब चेन्नई को अंतिम चार की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

इस मुकाबले में मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान से खिसककर छठे पायदान पर पहुंच गई है। टीम के 12 मैचों में 12 अंक हैं। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि जीत के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स 10वें स्थान पर ही बनी हुई है। यह टीम की इस सीजन में चौथी जीत रही।

इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट पर 187 रन बनाए। टीम की ओर से कार्तिक शर्मा ने 71 रन की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 और संजू सैमसन ने 20 रन का योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से आकाश सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए।

Advertisement

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकाबला 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। टीम के लिए मिचेल मार्श ने 90 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं जोश इंग्लिस ने 35 और निकोलस पूरन ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page