Connect with us

खेल

KKR vs DC : कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार चौथी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली को 8 विकेट से शिकस्त दी। प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा था।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने थीं। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से पराजित किया। कोलकाता को जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। फिन एलन ने महज 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन जड़े, जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। यह कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार चौथी जीत रही।

मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज की हैं और उसके खाते में 8 अंक हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैचों में 4 जीत हासिल की है और उसके 9 पॉइंट्स हैं।

Advertisement

रनचेज के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर रन आउट हुए, उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी (1 रन) को दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 31/2 था। इसके बाद ‘इम्पैक्ट सब’ फिन एलन और कैमरन ग्रीन ने टीम को आसानी से जीत तक पहुंचाया। ग्रीन ने दो छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए।

ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 142 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पथुम निसंका ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। राहुल 23 रन बनाकर कार्तिक त्यागी का शिकार बने। इसके बाद कैमरन ग्रीन ने नीतीश राणा (8 रन) को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरी सफलता दिलाई। समीर रिजवी सिर्फ 3 रन बना सके और उन्हें सुनील नरेन ने आउट किया।

सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन इसके तुरंत बाद वह पवेलियन लौट गए। निसंका ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनका विकेट अनुकूल रॉय ने लिया। इसके बाद अनुकूल ने ट्रिस्टन स्टब्स (2 रन) को शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। एक समय दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 74 रन था, लेकिन इसके बाद टीम 89/5 तक पहुंच गई।

Advertisement

इसके बाद आशुतोष शर्मा और कप्तान अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी कर दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अक्षर पटेल ने 22 गेंदों पर 11 रन बनाए और वैभव अरोड़ा ने उनका विकेट लिया। वहीं आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। आशुतोष आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हुए। उसी ओवर में दिल्ली ने मिचेल स्टार्क (0 रन) का विकेट भी गंवाया।

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रन से जीत दर्ज की थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page