खेल
KKR vs GT: कोलकाता ने गुजरात को 29 रन से हराया
नई दिल्ली। ईडन गार्डन में खेले गए आईपीएल (IPL) मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात के सामने कोलकाता ने 2 विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात की टीम 4 विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

कोलकाता (Kolkata Knight Riders) की शुरुआत तेज रही। फिन एलन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 4 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 14 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और नाबाद 82 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और नाबाद 52 रन बनाए। गुजरात की ओर से साई किशोर ने फिन एलन का विकेट लिया।

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को शुरुआती झटका निशांत सिंधु के रूप में लगा, जिन्हें सुनील नरेन ने 1 रन पर आउट किया। साई सुदर्शन 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर चोटिल होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। कप्तान शुभमन गिल ने 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करते हुए 49 गेंदों में 85 रन बनाए। जोस बटलर ने भी 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। हालांकि टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 4 विकेट पर 218 रन ही बना सकी।
