Connect with us

वाराणसी

सलारपुर से निकला गाजी मियां का मेदनी-पलंग पीढ़ी जुलूस, बहराइच के लिए रवाना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के सलारपुर बड़ी बाजार स्थित हजरत सैयद सलार मसूद गॉजी रहमतुल्लाह अलैह (‘गाजी मियां’) की मजार से पलंग पीढ़ी मेदनी की जुलूस (शादी का सगुन) लेकर दरगाह कमेटी के पदाधिकारी व अकीदतमंद अपने-अपने साधनों से बहराइच के लिए रवाना हो गए। जुलूस में लोग पलंग पीढ़ी का सामान सिर पर लिये थे। वहीं लोगों के हाथ में पंखे भी थे।

Loading...

इसके पहले आस्ताने (दरगाह ) से सुबह आठ बजे गाजी मियां के मेदिनी व पलंग पीढ़ी का जुलूस निकला, क्षेत्रीय हजारों अकीदतमंद पुरूष,महिलाएं व बच्चे पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। दरगाह कमेटी के गद्दीनशीन हाजी एजाजुद्दीन हाशमी ने बताया कि सलारपुर बड़ीबाजार स्थित गाजी मियां के रौजे से निकलने वाला यह जुलूस सैकड़ों वर्ष पुराना है। जुलूस चौकाघाट, मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन चौराहा, अर्दलीबाजार, भोजूबीर होते हुए शिवपुर पहुंचा, जहां से आस्ताने के लोग अपने साधनों से बहराइच के लिए रवाना हुए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page