वाराणसी
पीएम के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, चक्रवाती तूफान पीड़ितों से मिले जिलाध्यक्ष
यह
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चिन्तामणि मौर्य ने किया। यह प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा 11 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित अपशब्दों के प्रयोग के विरोध में आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके नेताओं के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। धरना-प्रदर्शन में जिलामंत्री संध्या पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, पुनम कुमारी, भावना बरनवाल, सोनी द्विवेदी, प्रेमलता दूबे, शिखा अग्रवाल, सोनम चतुर्वेदी, सभासद बबीता मौर्या और प्रमिला अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
इसी क्रम में 13 मई 2026 को आए चक्रवाती तूफान में हुई जनहानि के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने 14 मई को पोस्टमार्टम हाउस, पुलिस लाइन पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी, उदयभान तिवारी, रवीन्द्र नारायण सिंह, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, डॉ. सी.एल. बिन्द, स्वामीनाथ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा, अमर बहादुर सिंह, जिला सह मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह और विजय शक्ति दूबे उपस्थित रहे।
