मिर्ज़ापुर
सेमफोर्ड स्कूल के छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा में लहराया परचम, कवलीन कौर ने जिले में पाया दूसरा स्थान
मिर्जापुर। सीबीएसई द्वारा 13 मई 2026 को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सेमफोर्ड स्कूल, बसही कंतित, मीरजापुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के कुल 77 विद्यार्थियों में से 09 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विशेष उपलब्धि हासिल की। इनमें कवलीन कौर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया।विद्यालय की मेधा सूची में आयुषी पाण्डेय ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, कु० विभा ने 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा, अंकुर पाण्डेय ने 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा तथा अमन कुमार गुप्ता ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं देवांशि खत्री ने 88.4 प्रतिशत, सूर्यांशी अग्रहरी ने 86.2 प्रतिशत, साक्षी ने 86 प्रतिशत तथा हृषिका मिश्रा ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में पेंटिंग विषय में रितु दुबे, अमन कुमार गुप्ता, देवांशि खत्री और कवलीन कौर ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए। इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिक्स में कवलीन कौर ने 99 अंक प्राप्त किए। बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स में भी कवलीन कौर ने 97-97 अंक हासिल किए। हिन्दी कोर में अमन कुमार गुप्ता ने 96 अंक, अंग्रेजी में वैदेही तिवारी ने 96 अंक तथा होम साइंस में कु० विभा ने 96 अंक प्राप्त किए।

इसी प्रकार हिस्ट्री में आयुषी पाण्डेय ने 94 अंक, जियोग्राफी में 92 अंक, अकाउंटेंसी में कवलीन कौर ने 92 अंक, बायोलॉजी में सूर्यांशी अग्रहरी ने 91 अंक, फिजिकल एजुकेशन में वैदेही तिवारी ने 91 अंक, केमेस्ट्री में वैदेही तिवारी ने 87 अंक तथा फिजिक्स में अंकुर पाण्डेय ने 85 अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर डायरेक्टर विवेक बरनवाल एवं श्रीमती शिप्रा बरनवाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह एवं नटवा शाखा प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के सन्तोष कुमार विश्वकर्मा, अनुज बरनवाल, अनिल कुमार यादव, शर्मिला सिंह, संगीता शर्मा, शबाना परवीन, दानिश जैदी, राम आसरे, सैयद मुसीर अब्दुल्ला, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद परवेज, शेषमणि मालवीय, लवकुश शुक्ला, मुकेश तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, सुप्रिया त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, खुशी यादव, प्रीति दुबे, रितु सिंह पटेल, सुमन सेठ, वहीदा बानो, रागिनी पाण्डेय, निधि मिश्रा, आसमा बानो, सोनी रावत, मंगला प्रसाद त्रिपाठी, दिलीप कुमार गुप्ता, संध्या त्रिपाठी, सन्तोष कुमार, धीरज केसरवानी और प्रद्युम्न कुमार दूबे सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
