Connect with us

मिर्ज़ापुर

काउंसिलिंग से सुलझे पारिवारिक विवाद, 09 दम्पत्तियों ने साथ रहने की जताई सहमति

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में संचालित प्रोजेक्ट मिलन के तहत महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

गुरुवार 08 मई 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े 09 बिछड़े विवाहित दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में हुई काउंसिलिंग के माध्यम से पुनः एक साथ रहने के लिए सहमत कराया गया।बताया गया कि सभी दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे।

Loading...

परिवार परामर्श केन्द्र में हुई बातचीत और समझाइश के बाद सभी ने आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने की सहमति जताई।इस दौरान परिवार परामर्श केन्द्र में हुई समस्त कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक अमृता सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री यादव, महिला आरक्षी सपना तथा पिंकी जायसवाल मौजूद रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page