वाराणसी
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। शहर के लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट स्थित मारुति नगर मलहिया निवासी सुमेधा पांडेय ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक दो वर्ष पूर्व उसकी शादी ककरमत्ता निवासी अभिनव पांडेय से हुई थी, जिसमें 25 लाख रुपये समेत लाखों रुपये खर्च किए गए थे।
Loading...
आरोप है कि शादी के बाद पति अभिनव, ससुर नरेंद्र पांडेय और सास नीलम अतिरिक्त 25 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित करने लगे। पति पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर पति सहित सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Continue Reading
