Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद नवागत नगर आयुक्त अजय जैन ने अपर नगर आयुक्त के साथ महानगर के विभिन्न इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जलनिकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने गोलघर, धर्मशाला ओवरब्रिज, असुरन, सिनेमा रोड, विजय चौक और सावित्री हॉस्पिटल समेत कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। जहां-जहां जलभराव और नालों के जाम होने की समस्या दिखाई दी, वहां तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सावित्री हॉस्पिटल के सामने कूड़े के कारण अवरुद्ध हुए नाले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित सफाई निरीक्षक को तुरंत विधिवत सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि जलनिकासी सुचारु बनी रहे और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Loading...

नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, नालों की नियमित सफाई कराने और जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की टीम को अलर्ट मोड में रहकर कार्य करने और शहरवासियों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page