वाराणसी
अग्निशमन प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय चिकित्सालय में आग की रोकथाम व संरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के लिए 04 मई से 10 मई 2026 तक अग्नि संरक्षा सप्ताह’ मनाया जा रहा है।

इस वर्ष अग्नि संरक्षा सप्ताह का थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ हैं।

अग्नि संरक्षा सप्ताह (04 से 10 मई 2026) के अंतर्गत आज दिनांक 05 मई 2026 को केंद्रीय चिकित्सालय में संरक्षा अनुभाग द्वारा कर्मचारियों को अग्नि संरक्षा उपकरणों का उपयोग, खतरनाक धुएँ एवं गैसों से बचाव, एवं ढीले विद्युत कनेक्शन्स को सुदृढ़ करना आदि अग्नि संरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत फायर एक्सटिंग्विशर (PASS एवं RACE) का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।

इसके अतिरिक्त अग्नि संरक्षा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मधुलिका सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं फिजिशियन डा० एस. के. मौर्या, डा. विशाल मिश्रा, डा. तन्मय आनंद समेत अन्य चिकित्सक एवं चिकित्सालय के सहायक स्टॉफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अग्निशमन के विभिन्न उपायों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।
