Connect with us

वाराणसी

प्री वेडिंग शूट करने वालों पर बढ़ी निगरानी, उल्लंघन पर सीधी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महादेव की नगरी काशी में प्री वेडिंग शूट का बढ़ता चलन अब नई शर्तों के चलते प्रभावित होता दिख रहा है। शहर के विभिन्न घाटों और गंगा नदी के बीच नाव पर और गंगा किनारे शूट कराने के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों से बड़ी संख्या में कपल वाराणसी पहुंच रहे थे, लेकिन अब गंगा में नाव पर होने वाले ऐसे आयोजनों पर सख्ती बढ़ गई है।

दरअसल, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने गंगा में नाव संचालन के दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस निर्णय का सीधा असर नाव पर होने वाले प्री वेडिंग शूट और अन्य इवेंट्स पर पड़ता नजर आ रहा है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के मुताबिक, गंगा में नाव पर सवार सभी लोगों के लिए लाइफ जैकेट जरूरी है। इसको लेकर हाल ही में नाविकों के साथ बैठक भी की गई थी, साथ ही उन्हें इस नियम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

Loading...

पुलिस प्रशासन का कहना है कि कुछ नाविक पैसों के लालच में बिना लाइफ जैकेट के पर्यटकों को नाव की सैर कराते हुए उनकी जान जोखिम में डालते हैं और इसी दौरान प्री वेडिंग शूट व बर्थडे जैसे आयोजन भी कराते हैं। ऐसे मामलों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी की गई है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने खुद नाव से गंगा का निरीक्षण भी किया था।

हाल ही में एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने नाव से पेट्रोलिंग करते हुए बिना लाइफ जैकेट के इवेंट कराने वाले नाविकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई नावों को सीज किया गया। वहीं, एसीपी दशाश्वमेघ द्वारा भी इसी तरह की कार्रवाई की गई, जिसमें कुल मिलाकर दर्जन भर नावें सीज की गईं और पांच नाविकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बावजूद कुछ नाविक मामूली कमाई के लिए पर्यटकों की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page