Connect with us

गोरखपुर

चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना रामगढ़ताल पुलिस की टीम, जिसमें उपनिरीक्षक सुनील शर्मा शामिल रहे, ने थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0191/26, धारा 331(4), 305(ए) भा0न्या0सं0 से संबंधित आरोपी गौरव भारती उर्फ पिंकू भारती पुत्र रामसेवक भारती निवासी हासुपुर हरिजन बस्ती, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

Loading...

पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 16,200 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोतरी की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि 29 अप्रैल 2026 को अज्ञात चोरों ने वादी के घर का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली थी।

इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त गौरव भारती उर्फ पिंकू भारती के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page