Connect with us

गोरखपुर

गौ रक्षा सम्मान के लिए नायब तहसीलदार को सौंपा गया पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के सहजनवा तहसील क्षेत्र में गौ रक्षा के प्रति जागरूकता और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौ रक्षको द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार सहजनवा को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर गौ रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने की मांग की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मायंक शर्मा, अनुपम सिन्हा (अधिवक्ता), अविनाश प्रताप सिंह (अधिवक्ता), मुन्ना पांडेय एवं आस्तिक पांडेय उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से प्रशासन से अनुरोध किया कि गौ संरक्षण और सेवा में लगे लोगों को पहचान देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाए।

Loading...

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि गौ रक्षा केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना समाज में सकारात्मक संदेश देगा।

नायब तहसीलदार ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर आश्वासन दिया कि मामले को उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा और उचित कार्रवाई हेतु विचार किया जाएगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इस पहल पर प्रशासन सकारात्मक कदम उठाता है, तो इससे क्षेत्र में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता और सहभागिता दोनों में वृद्धि होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page