Connect with us

गोरखपुर

दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेवर बेचकर कमाए लाखों रुपये बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 आलोक सिंह व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में वांछित दो अभियुक्तों शहजादे और अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आभूषणों की बिक्री से प्राप्त कुल 4,70,000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन, एक लोहे की हथौड़ी तथा दो लोहे की सरिया बरामद की गई हैं। यह गिरफ्तारी थाना रामगढ़ताल में दर्ज विभिन्न मुकदमों—मु0अ0सं0 191/26, 133/2026 तथा 203/2026, जो धारा 305(ए) व 331(4) बीएनएस से संबंधित हैं—के क्रम में की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटनाक्रम के अनुसार, 5 मार्च 2026 को प्रज्ञानगर बड़गो क्षेत्र में एक बंद मकान में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी, जिस पर मु0अ0सं0 133/26 दर्ज किया गया। इसके बाद 3 अप्रैल 2026 को न्यू कॉलोनी कजाकपुर में एक अन्य मकान से जेवरात चोरी होने पर मु0अ0सं0 191/26 पंजीकृत हुआ। वहीं 8 अप्रैल 2026 को आजाद चौक स्थित एक बंद मकान से जेवरात और नकदी चोरी होने के मामले में उमेश शुक्ला की तहरीर पर मु0अ0सं0 203/2026 दर्ज किया गया था।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पहले बंद मकानों की रेकी करते थे और उसके बाद सुनसान पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्त शहजादे पुत्र अजीजुल हक निवासी तुर्कमानपुर नई मस्जिद थाना राजघाट गोरखपुर का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें वर्ष 2015 से लेकर 2026 तक के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी हल्सीगंज नक्की रोड बसंतपुर थाना राजघाट गोरखपुर पर भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया जारी है और मामले की आगे भी गहन जांच की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page