Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व में उ0नि0 जितेन्द्र मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 163/2026 धारा 109 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त वसीम राईन उर्फ गुड्डू (पुत्र जब्बार निवासी कसाब मोहल्ला लालगंज थाना बड़हलंगज गोरखपुर) को घटना में प्रयुक्त 1 चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Loading...

25 अप्रैल 2026 को वादी और उनके भाई आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी अभियुक्त अकारण वादी से विवाद करने लगा मना करने पर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से वादी पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page