गोरखपुर
जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। जनपद में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डण्डे भी बरामद किए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा थाना झंगहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सौरव विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने थाना झंगहा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 228/2026, धारा 191(2), 109(1), 115(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त जितेन्द्र पासवान पुत्र (रामप्रीत पासवान निवासी सूरजपुर देवरिया थाना रूद्रपुर, देवरिया, वर्तमान पता ग्राम भैसही नरेश थाना झंगहा, गोरखपुर) तथा रामप्रीत पासवान पुत्र (पाखण्डी निवासी सूरजपुर देवरिया थाना रूद्रपुर, देवरिया, वर्तमान पता ग्राम भैसही नरेश थाना झंगहा, गोरखपुर) को गिरफ्तार किया।
घटना 26 अप्रैल 2026 की है, जब जमीनी विवाद को लेकर दोनों अभियुक्तों ने वादी और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि उन्होंने धारदार हथियार और रॉड से मारपीट की, जिससे गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना झंगहा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र पासवान के विरुद्ध इसी मामले से संबंधित मुकदमा दर्ज है। वहीं रामप्रीत पासवान के खिलाफ भी उक्त मुकदमे के अलावा एनसीआर संख्या 32/2020 धारा 323, 504, 427 भादवि थाना झंगहा, गोरखपुर में पंजीकृत है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
