जौनपुर
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
जौनपुर। जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर सरोखनपुर के पास मंगलवार भोर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार तड़के करीब तीन बजे सुल्तानपुर की ओर से आलू लादकर आ रहा एक ट्रक अंडरपास पुलिया के ऊपर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रेलर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और उनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
