Connect with us

गोरखपुर

हीमोफिलिया सोसाइटी गोरखपुर चैप्टर ने निकाली जन जागरूकता रैली

Published

on

Loading...
Loading...

समय पर पहचान, सही उपचार और समर्थन ही बेहतर जीवन की कुंजी हैं, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें : डॉ. एस. सी. कौशिक (निदेशक, बुद्धा हॉस्पिटल)

गोरखपुर। विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर हीमोफीलिया सोसाइटी गोरखपुर चैप्टर द्वारा शहर में एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. एस.सी. कौशिक (डायरेक्टर, बुद्धा हॉस्पिटल), डॉ. राजेश शुक्ला (फिजियोथेरेपिस्ट पोद्दार हॉस्पिटल), अंजू वर्मा (हीमोफीलिया सोसायटी गोरखपुर चैप्टर सोसाइटी सचिव), उपसचिव चंदन वर्मा ने बुद्धा अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर रैली का आगाज किया गया। रैली विभिन्न क्षेत्रों से होकर इंदिरा बाल विहार पर पहुंची।

Loading...

इस अवसर पर डॉ. एस.सी. कौशिक ने बताया कि, हीमोफिलिया एक वंशानुगत बीमारी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। यह बीमारी मां अपने पुत्र को प्रदान करती है। चोट लग जाने पर रक्तस्राव का न रुकना, खून का थक्का न बनना इसका प्रमुख लक्षण है। अंजू वर्मा ने बताया कि, हमारी सोसाइटी पिछले आठ वर्षों से लगातार हीमोफीलिया मरीजों के लिए काम कर रही है। आप लोगों के सहयोग तथा अपनी संस्था के द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा, जिससे इस बीमारी से पीड़ित लोगों के चेहरे पर एक छोटा सा मुस्कान ला सके।

इस अवसर पर डॉ. एस.सी. कौशिक, डॉ. राजेश शुक्ला, अंजू वर्मा, चंदन वर्मा, अक्षिता सेवा संस्थान की डायरेक्टर कामाक्षी मणि शुक्ला, अस्तित्व सेवा संस्थान के डायरेक्टर सूरज पांडेय, आदर्श रावत, अमित वर्मा, शशि मौलिक, राजू वर्मा, कुलदीप, संतोष कुमार मौर्य, धीरेन्द्र कुमार वर्मा, सागर, आर्यन, अनमोल, समाजसेवी सुनील मणि त्रिपाठी एवं बहुत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page