वाराणसी
दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति सहित सात पर प्राथमिकी दर्ज
वाराणसी। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला परमानंदपुर शिवपुर की रहने वाली खुशबू पटेल की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
पीड़िता खुशबू पटेल ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका विवाह 28 मई 2023 को चंदौली के डहिया निवासी संतोष पटेल के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि पति संतोष पटेल शराब के नशे में घर आते हैं और दहेज में कार की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट की जाती है।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि ससुर राकेश चंद्र पटेल, सास हौसला देवी, देवर सुनील पटेल, ननद सुमन देवी, सोनम देवी, सोनम पटेल और नंदोई लवकुश पटेल भी उन्हें प्रताड़ित करते हैं। वहीं, थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
