Connect with us

वाराणसी

निबंधन विभाग की नई व्यवस्था, अब रविवार को भी खुलेंगे कार्यालय

Published

on

Loading...
Loading...

अलग-अलग रविवार को संचालित होंगे सदर के चारों उप निबंधक कार्यालय

वाराणसी। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निबंधन विभाग ने रविवार को भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन धीरेंद्र कुमार सैनी ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू होगी, जिसके तहत उप निबंधक कार्यालय सदर द्वितीय प्रत्येक कार्यदिवस पर दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक संचालित किया जाएगा। इस कार्यालय में दस्तावेजों के पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

Loading...

नई व्यवस्था के अनुसार उप निबंधक सदर प्रथम कार्यालय प्रत्येक माह के पहले और चौथे रविवार को खुला रहेगा, जबकि आगामी सप्ताह के शनिवार को बंद रखा जाएगा। इसी क्रम में उप निबंधक सदर तृतीय कार्यालय महीने के दूसरे रविवार को कार्य करेगा और आगामी सप्ताह के शनिवार को बंद रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर यह कार्यालय महीने के पांचवें रविवार को भी खोला जा सकता है। वहीं, उप निबंधक सदर चतुर्थ कार्यालय महीने के तीसरे रविवार को खुला रहेगा तथा आगामी सप्ताह के शनिवार को बंद रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page