गोरखपुर
महिला आरक्षण बिल पारित ना होने पर सुनीता मिश्रा ने जताया अफसोस
गोरखपुर। महिला आरक्षण बिल के पारित न हो पाने पर समाजसेवी एवं जीवनधारा नमामि गंगे की प्रदेश सचिव सुनीता मिश्रा ने गहरा अफसोस व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 से लंबित इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार के कार्यकाल में उम्मीद जगी थी, लेकिन विपक्षी दलों की नारी विरोधी मानसिकता के चलते यह प्रयास सफल नहीं हो सका। उनके अनुसार, यह स्थिति नारी सशक्तिकरण की बात करने वालों की संकीर्ण सोच और वास्तविक मंशा को उजागर करती है।
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को अब गंभीरता से विचार करते हुए एकजुट होना होगा और बिना किसी भेदभाव के अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आगे बढ़ना होगा। इस दौरान अनीता मिश्रा, संध्या त्रिपाठी, अरुणा त्रिपाठी, रानी तिवारी, माधुरी मिश्रा और दुर्गावती तिवारी सहित अन्य महिलाओं ने केंद्र सरकार के प्रयासों पर भरोसा जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और विश्वास के साथ सफलता अवश्य मिलेगी।
