गाजीपुर
महार धाम में चारदीवारी निर्माण पर विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति
Loading...
Loading...
गाजीपुर (जयदेश)। महार धाम में पर्यटन विभाग द्वारा विकास कार्य कराया जा रहा है, जहां मंदिर परिसर को सुरक्षित करने तथा त्योहारों पर होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुख्य मंदिर के चारों तरफ एक चारदीवारी बनाई जा रही थी। जिसे समाज के एक वर्ग ने यह कहकर आपत्ति जताई कि दीवार से बगल में सटा हुआ रविदास मंदिर ढक जा रहा है। इसके बाद उन्होंने विरोध करना शुरू किया और फिर महार धाम चौराहा पर लगभग 2 घंटे तक चक्का जाम कर दिया।
Loading...

पुलिस तथा उप जिलाधिकारी सदर के बहुत समझाने पर किसी तरह से मामला शांत हुआ। लेकिन अभी कार्य पूर्ण रूप से बंद है। समाचार लिखे जाने तक शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पीएसी तथा अतिरिक्त पुलिस बल महार धाम मंदिर की सुरक्षा में तैनात कर दी गई है।
Continue Reading
