Connect with us

गाजीपुर

गहमर पुलिस ने गोवंश ले जा रहे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गहमर (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कुतुबपुर मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक पिकअप वाहन पर तीन गोवंश लादकर बिहार ले जा रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 58/26 के तहत धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सतेन्द्र यादव (28 वर्ष) पुत्र शिवबदन यादव निवासी ग्राम बहोरिक राय पट्टी रेवतीपुर थाना रेवतीपुर गाजीपुर, तथा रवि प्रजापति (20 वर्ष) पुत्र बबलू प्रजापति निवासी ग्राम गहमर चकवा थाना गहमर गाजीपुर शामिल हैं।

Loading...

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध उक्त मुकदमा ही आपराधिक इतिहास के रूप में दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा मय हमराह थाना गहमर की टीम शामिल रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page