गाजीपुर
सीबीएसई परीक्षा में डिवाइन ग्लोबल स्कूल के मेधावियों ने लहराया परचम
जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। तहसील क्षेत्र के हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए इस वर्ष शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी 75 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में अनन्या सिंह ने 94.6% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनकर सबका ध्यान आकर्षित किया। वहीं शिवम सिंह यादव (92%) और रौनक प्रजापति (91%) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन रामउग्रह सिंह, प्रबंधक प्रकाश यादव तथा प्रधानाचार्य प्रियंका जी ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। डिवाइन ग्लोबल स्कूल का यह परिणाम न सिर्फ सफलता की कहानी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है।
