Connect with us

गाजीपुर

डुप्लीकेट सीमेंट का खेल बेनकाब: शादियाबाद में छज्जा गिरा, एजेंसी पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। शादियाबाद क्षेत्र में डुप्लीकेट सीमेंट के कारोबार को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। शादियाबाद मार्केट स्थित बुच्ची सीमेंट एजेंसी पर नकली सीमेंट बेचने का आरोप लगा है, जिससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। थाना शादियाबाद क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि करीब 8-9 महीने पहले उन्होंने उक्त एजेंसी से अल्ट्राटेक कंपनी के नाम पर सीमेंट की बोरियां खरीदी थीं। इसी सीमेंट से उन्होंने अपने घर का निर्माण कराया, लेकिन एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ कि घर का छज्जा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि नीचे बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पीड़ित महिला का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत एजेंसी संचालक से की, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि एजेंसी की ओर से गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए कहा गया—“गिर गया तो हम क्या करें।” इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि बाजार में नकली और घटिया निर्माण सामग्री बेची जा रही है, जिससे आम जनता की जान जोखिम में पड़ रही है।

Loading...

वहीं, सूत्रों के मुताबिक शादियाबाद मार्केट में कई बिल्डिंग मैटेरियल्स बिना जीएसटी रसीद दिए समान बेचे जा रहे हैं। यदि प्रशासन द्वारा गहन जांच कराई जाए, तो बड़े पैमाने पर अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई संभव है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ-साथ ऐसे कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page