Connect with us

गाजीपुर

अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, पुलिस अधीक्षक ने दिखाई सख्ती

Published

on

Loading...
Loading...

बेहतर विवेचना करने वाले थानाध्यक्षों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

गाजीपुर। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की अध्यक्षता में जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में होने वाले अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडा एवं माफिया तत्वों सहित अन्य अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा एवं साक्ष्य संकलन को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाने व उन्हें आपस में लिंक करने, कंट्रोल रूम की स्थापना, पुलिस बीट प्रणाली को मजबूत करने, पुलिस पेंशनरों की बैठक, जनसुनवाई प्रार्थना पत्रों, आईजीआरएस तथा ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा विवेचनाओं के निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page