Connect with us

गाजीपुर

ओडासन ग्राम सभा में अंबेडकर जयंती पर बच्चों को वितरित की गई शिक्षा सामग्री

Published

on

Loading...
Loading...

जखनिया (गाजीपुर) जयदेश। विकासखंड जखनिया के ग्राम सभा ओडासन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं सामाजिक संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पूरे देश में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, वहीं ओडासन गांव में इसे अनोखे अंदाज में मनाकर समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया गया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो” को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताब, पेन और गरीब बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। साथ ही बाबा साहब की प्रतिमा/तस्वीर स्थापित कर उन्हें विधिवत श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने आरती उतारकर श्रद्धा व्यक्त की, वहीं केक काटकर जयंती मनाई गई। जय-जयकार के बीच कार्यक्रम की शुरुआत हुई और अंत में उपस्थित लोगों व बच्चों में केक व मिठाई बांटी गई।

इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक देवीलाल राजभर द्वारा संचालित निःशुल्क ट्यूशन का विशेष योगदान रहा, जिससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू राम ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान एक सराहनीय प्रस्ताव भी सामने आया। प्रधान प्रतिनिधि के पिता श्री राम जन्म राम के पुत्र अमन कुमार, जो काशी हिंदू विश्वविद्यालय से संबद्ध डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने अपने पिता से बाबा साहब के नाम पर भूमि देने का आग्रह किया। इस पर श्री राम जन्म राम ने सहमति जताते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर प्रस्ताव स्वीकृत होता है तो वे पार्क हेतु एक बिस्सा जमीन देने को तैयार हैं।

इस मौके पर धर्मेंद्र मिश्रा ब्यूरो चीफ जयदेश समाचार पत्र गाज़ीपुर,अरुण कुमार, रामचंद्र राजभर, मनोज कुमार, सुनील कुमार, महेंद्र राम, आशीष राजभर, सनी राजभर, गोविंद कुमार, सतीश कुमार, अंकित मौर्य, धनंजय राव, सुवचन राम, उपेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, दीपक कुमार सहित कई ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। गांव में इस तरह के सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों की लोगों ने जमकर सराहना की और इसे बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page