Connect with us

गाजीपुर

सीबीएसई परीक्षा में सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने बढ़ाया मान

Published

on

Loading...
Loading...

प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली द्वारा कक्षा दसवीं के बच्चों का परीक्षाफल बुधवार की शाम घोषित किया गया। जिसमें नंदगंज में स्थित सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल के बच्चों का परीक्षाफल शत- प्रतिशत रहा एवं इस विद्यालय के 31 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रौशन किया है।

Loading...

घोषित हाईस्कूल परीक्षाफल में मानसी यादव ने 97.2% अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया तथा अथर्व सिंह 95.4% के साथ दूसरा स्थान एवं अनमोल श्रीवास्तव 95% अंकों के साथ  तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में इन बच्चों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके अपने पूरे विद्यालय परिवार तथा माता-पिता का नाम रौशन किया है। विद्यालय की प्रबंधक पुष्पा यादव एवं प्रधानाचार्य संतोष यादव ने इन बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए इनको बहुत-बहुत बधाई और स्नेहाशीष देकर इनका उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page