Connect with us

गोरखपुर

सिकरीगंज का कुआनों नदी पुल 15 दिन के बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर गोरखपुर पुलिस ने आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की रिपोर्ट के अनुसार थाना सिकरीगंज क्षेत्र के कस्बा सिकरीगंज स्थित कुआनों नदी पर बने पुल की संरचनात्मक मरम्मत कराई जानी है, जिसके चलते पुल को 08 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

प्रशासन के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान पुल को जैक की सहायता से उठाकर उसकी मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। कार्य की तकनीकी संवेदनशीलता को देखते हुए इस अवधि में पुल पर किसी भी प्रकार का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जिसमें दोपहिया, चारपहिया, भारी वाहन सहित पैदल आवाजाही भी शामिल है।

Loading...

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, यात्रा से पहले रूट की जानकारी प्राप्त कर लें तथा यातायात नियमों और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। गोरखपुर पुलिस ने यह भी कहा है कि यह कार्य जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है और असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की गई है। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और अधिक से अधिक लोगों तक यह सूचना पहुंचाने की भी अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना से बचा जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page