Connect with us

गाजीपुर

नगसर हॉल्ट पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगसर हॉल्ट थाना पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद ने हमराहियों के साथ कार्रवाई करते हुए थाना नगसर हॉल्ट पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 09/2026, धारा 108 बीएनएस में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज कुमार पासवान पुत्र दीनानाथ पासवान निवासी ग्राम गगरन, थाना नगसर हॉल्ट, गाजीपुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 36 वर्ष बताई जा रही है। उसे गगरन गेट के पास से विधि सम्मत तरीके से पकड़ा गया।

Loading...

बताया गया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना नगसर हॉल्ट में मु0अ0सं0 09/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है और उसी प्रकरण में वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद अपने हमराहियों के साथ शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page