Connect with us

गोरखपुर

टहलने निकले वृद्ध पर सांड़ का हमला, इलाज के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरयाभीर उर्फ नकहा निवासी लगभग 75 वर्षीय हरिहर यादव की सांड़ के हमले में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रविवार सुबह करीब छह बजे वह टहलने के लिए गांव के बाहर जा रहे थे, तभी बागीचे के पास एक सांड़ ने पीछे से अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page